भिलाई विधायक देवेंद्र यादव (सोर्स: नवभारत)
भिलाई

मेरे परिवार से कोई भी नहीं लड़ेगा मेयर चुनाव, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, देखें वीडियो

Bhilai Municipal Elections: निकाय चुनाव में मेयर के टिकट को लेकर सामने आ रहे बयानों पर MLA देवेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को ही पार्टी टिकट दें।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • महापौर चुनाव में परिवारवाद के खिलाफ एमएलए देवेंद्र यादव।

  • कांग्रेस नेताओं से की अपील बोले- जमीनी कार्यकर्ताओं को दें टिकट।

  • महापौर से विधायक बने हैं देवेंद्र यादव।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के मुद्दे पर भी देवेंद्र यादव ने दिया बयान।

MLA Devendra Yadav Statement on Bhilai Nigam Elections: भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आगामी नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भिलाई नगर निगम के महापौर चुनाव में उनके परिवार से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि पार्टी ऐसे जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट दे, जो लंबे समय से जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं और जिनकी छवि साफ-सुथरी है।

देवेंद्र यादव ने अटकलों पर लगाया विराम

बता दें कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई निगम महापौर चुनाव से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। पहले वे महापौर बने और उसके बाद उन्हें विधायक बनने का मौका मिला था। वे अभी लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के इस बात की अटकलें तेज हो गई थी कि देवेंद्र यादव खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य महापौर पद के दावेदारी करेगा। देवेंद्र यादव के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

जमीनी कार्यकर्ताओं को मिले मौका

देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी को उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, जो लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे जनता की सेवा कर सकें और पार्टी भी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहे। उन्होंने दोहराया कि वे शुरू से ही परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं और इसी सोच के तहत उनके परिवार का कोई भी सदस्य महापौर चुनाव नहीं लड़ेगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना

वहीं, भिलाई इस्पात संयंत्र के मुद्दे पर विधायक देवेंद्र यादव ने केंद्र सरकार और बड़े उद्योग समूहों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंबानी, अडानी, मित्तल और जिंदल जैसे उद्योगपति भिलाई इस्पात संयंत्र को नहीं खरीद सकते। उनके इस बयान के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के भविष्य और उसके स्वामित्व को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज होने की संभावना है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल