भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग 
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग, फायर बिग्रेड की टीम ने संभाली कमान, BSP के आला अधिकारी मौके पर मौजूद

भिलाई के स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई है, आग का धुआं चारों तरफ गुबार बनकर उठ रहा है। जानकारी आ रही है कि BSP के कोक ओवन में यह आग लगी है। स्टील प्लांट पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद है।

सौरभ शर्मा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार को दो बड़ी आग की घटनाओं ने सभी को चौंका दिया। पहली घटना भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कोक ओवन में हुई, जहां शाम करीब 4:15 बजे भीषण आग लग गई। आग के पीछे शॉर्ट सर्किट को वजह बताया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, और किसी जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई। अधिकारियों के मुताबिक बर्निंग चैम्बर में आग लगना सामान्य प्रक्रिया है, और इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार की देर रात डीजीएम अनिमेश तिवारी के बंगले में लगी आग ने उनका सुख-चैन छीन लिया, जब उनके 92 वर्षीय पिता उमेश नारायण तिवारी की आग में जलने से दर्दनाक मौत हो गई।

बीएसपी कोक ओवन में लगी आग

सोमवार की शाम भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। बीएसपी के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड ने जल्द ही आग पर नियंत्रण पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक बर्निंग चैम्बर में आग लगना सामान्य प्रक्रिया है, और इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के पीछे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और यह घटना शाम में हुई थी। हालांकि, आग को बुझा दिया गया है और किसी भी तरह से जानमाल की हानि नहीं हुई है। बीएसपी के अधिकारियों ने बताया कि बर्निंग चैम्बर में आग लगना एक सामान्य घटना है। देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डीजीएम बंगले में भी दुखद हादसा

इससे पहले इसी शहर में शुक्रवार रात सेक्टर-9 स्थित डीजीएम अनिमेश तिवारी के घर आग लग गई। बुजुर्ग पिता उमेश तिवारी उसी कमरे में सो रहे थे, जहां आग भड़की। नौकरानी ने सबसे पहले आग देखकर शोर मचाया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद कमरे से बुजुर्ग का शव चादर में लपेटकर बाहर निकाला।

एक दिन पहले ही लौटे थे घर

उमेश नारायण तिवारी लंबे समय से बीमार थे और उन्हें एक दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। अग्निशमन विभाग ने प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के संकेत नहीं पाए हैं। आगे की जांच जारी है, और परिवार गहरे शोक में डूबा है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट