छत्तीसगढ़ नगरनार स्टील प्लांट सोर्स - नवभारत लाइव
बस्तर

नगरनार स्टील प्लांट में मौत का तांडव, खौलते हॉट मेटल की चपेट में आया कर्मचारी, जिंदा जलने से मौत की खबर

Nagarnar Steel Plant : रोंगटे खड़े कर देने वाला औद्योगिक हादसा! देवड़ा इलाके का निवासी बताया जा रहा मृतक, प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, घटना के बाद भी NMDC प्रबंधन ने साधी चुप्पी।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • हॉट मेटल के चपेट में आने से कर्मचारी की मौत।

  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

  • एनएमडीसी प्रबंधन से साधी चुप्पी।

  • प्रबंधन की ओर से नहीं आया कोई बयान।

  • सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम होना बेहद जरूरी।

Chhattisgarh Nagarnar Steel Plant : बस्तर के नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट में एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। प्लांट में काम करने के दौरान एक कर्मचारी खौलते हुए हॉट मेटल की चपेट में आ गया। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक देवड़ा इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिस कार्यक्षेत्र में अत्यधिक तापमान वाले हॉट मेटल के बीच काम करना पड़ता है, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना बेहद जरूरी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हादसे के वक्त कर्मचारी ने निर्धारित सुरक्षा उपकरण पहन रखे थे या नहीं और क्या सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जा रहा था?

हादसे की परिस्थितियों और इसके पीछे संभावित कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हालांकि, इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

NMDC प्रबंधन की चुप्पी पर भी सवाल

इतनी गंभीर घटना के बावजूद NMDC प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नवभारत लाइव के बस्तर संवाददाता ने घटना की जानकारी और प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला।

फिलहाल मृतक की पहचान, हादसे की पूरी परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अब देखना होगा कि प्रबंधन इस मामले में क्या आधिकारिक जानकारी देता है और हादसे की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने के लिए क्या कदम उठाता है।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें