75 वर्षीय माड़िया आदिवासी लापता (सोर्स- सोशल मीडिया)
बस्तर

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन पर कोलकाता गया जगदलपुर का माड़िया आदिवासी लापता, 18 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

Mukhyamantri Tirth Yojana: 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे कोलकाता के कालीघाट मंदिर के अंदर से लापता हुए दशरू का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। बता दें कि 18 दिन हो गए हैं।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • बस्तर कलेक्टर से परिजनों की गुहार।

  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गया था दशरू।

  • कालीघाट मंदिर से गायब होने के बाद पुलिस में दर्ज कराई शिकायत।

Jagdalpur Dashru Maria Tribal Man Missing: देवी-देवताओं के दर्शन की आस लेकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोलकाता गया बस्तर का 75 वर्षीय माड़िया आदिवासी दशरू लापता हो गया। 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे कोलकाता के कालीघाट मंदिर के अंदर से लापता हुए दशरू का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। परिवार ने अब बस्तर कलेक्टर से गुहार लगाकर दशरू की तलाश में मदद करने की मांग की है।

बुरगुम पटेलपारा का निवासी है दशरू

परिजनों की ओर से कलेक्टर, जिला बस्तर के नाम सौंपे गए आवेदन के मुताबिक, दशरू पिता मांगतू ग्राम बुरगुम पटेलपारा, तहसील बास्तानार, जिला बस्तर का निवासी है। वह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोलकाता गया था। 8 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे कालीघाट मंदिर के अंदर से वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने कालीघाट पुलिस स्टेशन और रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस में शिकायत, परिवार की तलाश जारी

आवेदन में बताया गया है कि दशरू की गुमशुदगी के बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों ने कलेक्टर से दशरू का पता लगाने में सहयोग करने की अपील की है। बुजुर्ग के लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है और उन्हें उसकी सुरक्षित वापसी का इंतजार है।

तीर्थयात्रा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्ग और ग्रामीण श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाते हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान 75 वर्षीय यात्री का लापता हो जाना उसकी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। हालांकि, उपलब्ध आवेदन में किसी कर्मचारी की लापरवाही की पुष्टि नहीं की गई है। परिजनों की मांग है कि दशरू को जल्द खोजने के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए।

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा

कई समझौतों के बाद भी नहीं सुलझा सीमा विवाद, क्या अब भारत-चीन निकाल पाएंगे हल; दोनों सेनाओं में झड़प की कहानी

खरगे के बयान पर भड़के नितिन नबीन, बोले- कांग्रेस की विरासत बन गई अपमानजनक भाषा