नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट (सोर्स- नवभारत)
बस्तर

नगरनार NMDC स्टील प्लांट में भीषण आग, ब्लास्ट फर्नेस के पास उठीं लपटें, प्रबंधन ने साधी चुप्पी

Nagarnar NMDC Steel Plant: रविवार सुबह करीब 8 बजे प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस के पास अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में हादसा।

  • प्रबंधन ने जानकारी देने से किया इनकार।

  • स्टील श्रमिक यूनियन ने दी हादसे की जानकारी।

  • भीषण आग से प्लांट में मचा हड़कंप।

Fire in Jagdalpur Nagarnar NMDC Steel Plant: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में आग लगने की खबर सामने आई है। रविवार सुबह करीब 8 बजे प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस के पास अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक हादसे की पुष्टि नहीं की है। नवभारत के रिपोर्टर ने जब घटना की पुष्टि और जानकारी के लिए प्लांट प्रबंधन से संपर्क किया, तो प्रबंधन ने जानकारी देने से इनकार कर दिया।

श्रमिक यूनियन ने दी जानकारी

इस घटना की प्रारंभिक जानकारी स्टील श्रमिक यूनियन के कार्यालय सचिव विश्वास जोएल ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह जब प्लांट में सामान्य रूप से काम चल रहा था, तभी अचानक ब्लास्ट फर्नेस के पास से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल सुरक्षा और आपातकालीन उपाय सक्रिय किए गए। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवाल

इस घटना के बाद प्लांट प्रबंधन का रवैया चर्चा में है। घटना के संबंध में प्रबंधन से संपर्क करने पर अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कंपनी के किसी भी आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से अब तक कोई बयान या प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। हालांकि, नवभारत के रिपोर्टर ने घटनास्थल का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें प्लांट परिसर में आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। फिलहाल, घटना के कारणों और इससे हुए संभावित नुकसान के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO