बलरामपुर का यूट्यूबर गिरफ्तार सोर्स - नवभारत लाइव
बलरामपुर

पैसे दो वरना वीडियो कर दूंगा वायरल! बलरामपुर के यूट्यूबर की रंगदारी पड़ी भारी, तीन गिरफ्तार

Balrampur Teacher Threat : बलरामपुर में शिक्षक से दस हजार रुपये मांगकर वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन आरोपी गिरफ्तार होकर जेल पहुंच गए हैं।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है।

  • यूट्यूबर दीपक यादव ने शिक्षक से दस हजार रुपये मांगे।

  • पैसे न देने पर स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।

  • हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद गिरफ्तारी हुई।

  • पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

Balrampur Teacher Threat YouTuber Arrested : बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को यूट्यूबर और उसके साथियों ने जमकर धमकाया। आरोपियों ने फाउंडेशन के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की थी। पैसे न मिलने पर उन्होंने शिक्षक का वीडियो चुपके से बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी

प्रायमरी स्कूल पुटसु में सहायक शिक्षक और प्रभारी प्रधान पाठक रुकमण बारीक पदस्थ हैं। गत 25 अगस्त को दोपहर एक बजे श्रवण यादव और सूर्या यादव स्कूल पहुंचे। उन्होंने बिना अनुमति के वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो वीडियो वायरल कर देंगे।

हाईकोर्ट से जमानत हुई खारिज

आरोपियों ने शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया था। उन्होंने वीडियो को यूट्यूब और फेसबुक पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही नौकरी से निलंबित कराने का दबाव भी बनाया गया। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी दीपक यादव ने बिलासपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी।

यूट्यूबर समेत तीन गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने आरोपी दीपक यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जमानत याचिका रद्द होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने यूट्यूबर दीपक यादव, श्रवण यादव और सूर्या यादव को दबोच लिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप