छत्तीसगढ़ भाटापारा धान खरीदी सोर्स — नवभारत लाइव
बलौदा बाजार

भाटापारा में पहले दिन की खरीदी के लिए 306 टोकन जारी, 13 नये केन्द्र से किसानों को मिलेगी सुविधा

Bhatapara Paddy Procurement : कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के 129 सहकारी सेवा समितियों के माध्यम से 181 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • भाटापारा जिले में 15 नवंबर से 181 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीदी।

  • पहले दिन के लिए 306 टोकन जारी।

  • 1 लाख 69 हजार 970 किसानों ने कराया पंजीयन।

  • किसानों की सुविधा के लिए जिले में 13 नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए।

  • अवैध धान खरीदी-बिक्री रोकने 12 चेक पोस्ट और उड़नदस्ता दल तैनात।

Chhattisgarh Bhatapara Paddy Procurement : राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से 15 जनवरी 2026 तक धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के 129 सहकारी सेवा समितियों के माध्यम से 181 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले दिन 15 नवम्बर के लिये 306 टोकन जारी किये गए है, जिससे 124 उपार्जन केंद्रों में 1296 क्विंटल धान खरीदी होगी।

1 लाख 69 हजार 970 किसानों ने कराया पंजीयन

इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के कुल 1,69,970 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1,67,121 थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 2,849 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 1,41,299 हेक्टेयर है। तहसीलदार सहित सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने कई उपार्जन केन्द्र मे तैयारी का जायजा लिया।

जिले में 13 नये उपार्जन केन्द्र

इस वर्ष जिले में 13 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिससे किसानों को नजदीकी केन्द्र में धान बेचने में सुविधा होगी। इनमें कोटियाडीह, कोसेमसरा (ब), ताराशिव, बाम्हनपुरी, धवईं, पनगांव, खपरी, अमेठी, अछोली, केसदा, कचलोंन, चिचिरदा एवं बेंदरी शामिल हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिग खरीदी सहित निर्धारित की गयी है। समितियों द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक (शासकीय अवकाश के दिवसों को छोड़कर) धान खरीदी की जाएगी तथा प्रत्येक शनिवार को क्रय किये गये धान की मात्रा, बारदानों का उपयोग तथा समिति को धान उपार्जन के लिए प्राप्त राशि के व्यय की पुष्टि धान खरीदी सॉफटवेयर में करना अनिवार्य है। समितियों, उपर्जान केन्द्रों में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान खरीदी का कार्य किया जाएगा।

उड़नदस्ता गठन एवं 12 चेक पोस्ट तैनात

अवैध रुप से धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों को रोकने के लिये जिले में उड़नदस्ता गठन दल का आवश्यकता अनुसार गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल में कृषि, राजस्व, खाद्य, सहकारिता, मंडी के अधिकारियों-कर्मचारियों का ड्यूटी लगाई गई है। उड़नदस्ता दल द्वारा जिले में धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों की सूची के आधार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

जहां भी अवैध रूप से थान संग्रहण एवं खरीदी की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच किया जाएगा। जांच में अवैध रूप से खरीदी-बिक्री करना पाए जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाएगा।

वहीं जिले में 12 चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। चेक पोस्ट में ड्यूटी मंडी, राजस्व विभाग, मंडी, वन विभाग, नगर सेना की ड्यूटी आवश्यकता अनुसार पाली में लगाई गई है। चेकपोस्ट में बाहरी राज्यो से प्रवेश करने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?