विधायक संगीता सिन्हा ने तहसीलदार से फोन पर की बात (सोर्स- नवभारत लाइव)
बालोद

तहसीलदार को पता ही नहीं 'कंगनी' का मतलब, किसान की समस्या सुन बालोद MLA ने लगाई फटकार, बोले- व्यवस्था सुधारे

Balod Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में जारी धान खरीदी के बीच बालोद में गजब का मामला सामने आया है। एक किसान के खेत में खड़ी धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में 'कंगनी' दर्ज कर दिया गया है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • धान खरीदी और गिरदावरी की त्रुटियों के कारण जिले के किसान परेशान।

  • संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने तहसीलदार को फोन पर लगाई फटकार।

  • खेत में खड़ी धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बता दिया 'कंगनी'।

  • 15 दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी तहसीलदार ने नहीं सुधारी व्यवस्था।

Chhattisgarh Negligence In Paddy Procurement: बालोद जिले में धान खरीदी और गिरदावरी की त्रुटियों के कारण किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्राम धौंराभाठा का है, जहां राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान के खेत में खड़ी धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में 'कंगनी' (एक प्रकार का मोटा अनाज) दर्ज कर दिया गया है।

इसके साथ ही किसान का रकबा भी कम कर दिया गया है, जिससे वह अपना धान नहीं बेच पा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा मौके पर पहुंचीं और तहसीलदार को फोन कर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

15 दिनों से भटक रहा किसान, नहीं कट रहा टोकन

ग्राम धौंराभाठा (डेंगरा पार खार) निवासी किसान छगन राना ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में धान की फसल बोई थी, लेकिन गिरदावरी रिकॉर्ड में इसे 'कंगनी' लिख दिया गया है और आधा एकड़ रकबा भी काट दिया गया है। धान खरीदी शुरू होने के बावजूद रिकॉर्ड में त्रुटि होने के कारण उनका टोकन नहीं कट पा रहा है। किसान का कहना है कि उन्होंने 10-15 दिन पहले तहसीलदार को सुधार के लिए आवेदन दिया था, लेकिन हर बार यह कहकर टाल दिया जाता है कि फाइल खाद्य विभाग भेजी गई है।

कटाई की बढ़ी लागत और सर्वे न होने से दोहरी मार

किसान छगन राना और अन्य ग्रामीणों ने विधायक को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि बेमौसम बारिश और पानी के कारण धौंराभाठा खार की पूरी फसल जमीन पर गिर (सूत) गई है। सामान्य तौर पर हार्वेस्टर से एक एकड़ धान की कटाई में 2,500 रुपये का खर्च आता है और डेढ़ घंटे का समय लगता है, लेकिन फसल गिर जाने के कारण मशीन चलने में दिक्कत आ रही है। अब एक एकड़ की कटाई में 3 घंटे लग रहे हैं और 9,000 से 9,500 रुपये तक का भारी खर्च आ रहा है, जिससे लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसानों ने यह भी शिकायत की कि फसल खराब होने के बावजूद अब तक कोई सर्वे नहीं हुआ है।

विधायक ने तहसीलदार को लगाया फोन, अधिकारी भी नहीं जानते क्या है 'कंगनी'

किसानों की समस्या सुनने के बाद विधायक संगीता सिन्हा ने तत्काल तहसीलदार को फोन लगाया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि धौंराभाठा के किसान छगन राना के धान के रकबे में 'कंगनी' लिखा गया है, जबकि पूरे गांव में किसी को यह तक नहीं पता कि कंगनी क्या होता है।

बातचीत के दौरान खुद तहसीलदार ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने इस फसल का नाम पहली बार सुना है और इसे देखा तक नहीं है। इस पर विधायक ने कड़े शब्दों में तत्काल रिकॉर्ड दुरुस्त कर किसान का रकबा सुधारने के निर्देश दिए ताकि वह समय पर अपना धान बेच सके।

Story By - Jageshwar Sinha

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां