पश्चिमी रेलवे (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

RRC WR Recruitment: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में 64 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sports Quota Vacancy : पश्चिमी रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 64 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं, 12वीं और स्नातक पास खिलाड़ी 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

Western Railway Vacancy : पश्चिमी रेलवे (RRC/WR) ने खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का मौका दिया है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने कुल 64 पदों पर योग्य खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 शाम 6 बजे निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को आवेदन पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा। इस भर्ती में लेवल 5/4 के पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। लेवल 3/2 के पदों के लिए 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास और एक्ट अप्रेंटिसशिप या NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार भी इन पदों के लिए पात्र हैं। वहीं लेवल-1 के पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। ITI, समकक्ष योग्यता या NCVT का राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इन खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

भर्ती में एथलेटिक्स, बॉल बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हैंडबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, पावरलिफ्टिंग, भारोत्तोलन और कुश्ती जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं। उम्मीदवारों की खेल उपलब्धियों के लिए अलग-अलग नियम तय किए गए हैं। एथलेटिक्स में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने या क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी पात्र हो सकते हैं। अन्य खेलों के लिए संबंधित खेल संघों की मान्यता और निर्धारित तारीख के बाद की उपलब्धियों को ध्यान में रखा जाएगा।

इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी खेल उपलब्धता से जुड़े नियम और प्रमाणपत्र की वैधता जरूर जांचनी चाहिए। भर्ती के लिए 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। यानी जन्म 1 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए।

500 रुपये तक आवेदन शुल्क

सामान्य और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। पात्र पाए जाने और भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। SC, ST, पूर्व सैनिक, दिव्यांगजन, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है। परीक्षा में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर पूरी 250 रुपये की राशि वापस कर दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल संबंधी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ जरूरी दस्तावेज और खेल प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें और उसकी कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव