वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी

WCL Vacancy : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सिरदार और असिस्टेंट फोरमैन (विद्युत) के 444 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे।

हितेश तिवारी

WCL Diploma Jobs : कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सिरदार और सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु)/विद्युत पर्यवेक्षक के 444 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर नियुक्तियां महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में स्थित डब्ल्यूसीएल की भूमिगत और ओपनकास्ट खदानों में की जाएंगी।

इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए होगी। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 444 पदों पर भर्ती

माइनिंग सिरदार पद के लिए उम्मीदवार के पास माइनिंग से संबंधित आवश्यक वैध प्रमाणपत्र होना चाहिए। माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले और निर्धारित प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं। कुछ पदों के लिए खदान में कार्य अनुभव भी जरूरी रखा गया है।

वहीं, सहायक फोरमैन (विद्युत)/विद्युत पर्यवेक्षक पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ खदानों में विद्युत कार्यों की निगरानी से संबंधित वैध सरकारी प्रमाणपत्र अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 47,330.25 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।

माइनिंग सिरदार के लिए छह महीने की परिवीक्षा अवधि होगी, जबकि सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) को दो वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करना होगा। इसके बाद दोनों पदों पर टी एंड एस ग्रेड-सी के तहत नियमित नियुक्ति मिलेगी।

भर्ती के लिए आवेदन 20 जुलाई से शुरू होंगे

भर्ती में सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और विभागीय उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी।

इसमें सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और इसके बाद मेडिकल परीक्षण होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को डब्ल्यूसीएल की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच