उत्तर प्रदेश में प्रिंसिपल के 1,475 और हेडमास्टर के 1,172 पदों पर भर्ती।  सोर्स-इमेज बाजार
करियर

UPESSC: यूपी में प्रिंसिपल-हेडमास्टर के 2,647 पदों पर भर्ती शुरू, ₹2 लाख तक सैलरी; जानें आवेदन की पूरी डिटेल

UP Headmaster Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग भर्ती 2026 के तहत यूपी में प्रिंसिपल के 1,475 और हेडमास्टर के 1,172 पदों पर भर्ती। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • उत्तर प्रदेश में प्रिंसिपल के 1,475 और हेडमास्टर के 1,172 पदों पर भर्ती।

  • प्रिंसिपल का वेतनमान 78,800 रुपये–2,09,200 रुपये और हेडमास्टर का 56,100–1,77,500 रुपये है।

  • आवेदन 23 अक्टूबर 2026 से शुरू; अंतिम तारीख और पात्रता की पुष्टि आधिकारिक विज्ञापन से करें।

UP Principal Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग के तहत प्रिंसिपल और हेडमास्टर के पदों पर भर्ती का अवसर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कुल 2,647 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं।

इनमें प्रिंसिपल के 1,475 और हेडमास्टर के 1,172 पद शामिल हैं। दोनों पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव, आयु सीमा और शुल्क से जुड़ी शर्तों को ध्यान से समझ लेना चाहिए।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

आयोग ने प्रिंसिपल और हेडमास्टर की भर्ती के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। ये नियुक्तियां प्रदेश के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:

पदविज्ञापन संख्याबालक विद्यालयबालिका विद्यालयकुल पद
प्रिंसिपल08/20261,3181571,475
हेडमास्टर09/20261,0371351,172
कुल—2,3552922,647

कब तक होंगे आवेदन?

उत्तर प्रदेश में UPESSC के तहत प्रिंसिपल और हेडमास्टर के पदों पर निलली भर्ती के लिए आवेदन 23 अक्टुबर से प्रारंभ हो गऐ हैं।

कार्यक्रमतारीख
विज्ञापन जारी23 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू23 अक्तूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख22 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख25 नवंबर 2026
परीक्षा की संभावित/निर्धारित तारीख7 जनवरी 2027

प्रिंसिपल और हेडमास्टर की भर्ती के बारें में जानें

विवरणजानकारी
भर्ती आयोगउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
विभागउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग
पदप्रिंसिपल और हेडमास्टर
प्रिंसिपल विज्ञापन संख्या08/2026
हेडमास्टर विज्ञापन संख्या09/2026
कुल रिक्तियां2,647
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in

हेडमास्टर पद के लिए पात्रता क्या है?

हेडमास्टर पद के लिए भी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी शर्तें लागू होंगी। उम्मीदवारों को संबंधित विद्यालय श्रेणी और पद के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र होना जरूरी है।

इस पद के लिए आवेदन करने से पहले विज्ञापन संख्या 09/2026 को ध्यान से पढ़ें। योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों के बारे में अंतिम निर्णय आयोग के आधिकारिक विज्ञापन के आधार पर ही करें।

पात्रता का मानदंडविवरण
न्यूनतम आयु30 वर्ष
अधिकतम आयु/सेवानिवृत्ति आयु62 वर्ष
आयु की गणना1 जुलाई 2026 के आधार पर
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री
व्यावसायिक योग्यताएनसीटीई से मान्य बीएड की डिग्री
शिक्षण अनुभवकक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले मान्यता प्राप्त संस्थान में पीजीटी लेक्चरर या टीजीटी सहायक अध्यापक के रूप में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव
वैकल्पिक अनुभवमान्यता प्राप्त हाईस्कूल में हेडमास्टर के रूप में कम से कम 4 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव

कितनी होनी चाहिए उम्र?

उपलब्ध भर्ती विवरण के मुताबिक, दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष बताई गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सेवानिवृत्ति की आयु और आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग प्रावधान हो सकते हैं। इसलिए अधिकतम आयु, आयु में छूट और अन्य शर्तों की पुष्टि संबंधित आधिकारिक विज्ञापन से जरूर करें।

प्रिंसिपल और हेडमास्टर को कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में दोनों पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार, प्रिंसिपल का पद उच्च वेतन स्तर पर है, जबकि हेडमास्टर के लिए अलग पे लेवल तय किया गया है।

प्रिंसिपल के लिए वेतन स्तर-12 के तहत 78, 00 से 2, 09, 200 तक मिलेगा तो वहीं हेडमास्टर के लिए वेतन स्तर- 10 के तहत 56, 100 से 1, 77, 500 दिया जाएगा। वहीं वास्तविक वेतन नियुक्ति, लागू सेवा नियमों और अनुमन्य भत्तों के अनुसार निर्धारित होगा।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

बता दें कि आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल पद के लिए सभी श्रेणियों (सामान्य, OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग) के अभ्यर्थियों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि हेडमास्टर पद के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए भुगतान संबंधी निर्देशों और नियमों की पुष्टि अवश्य कर लें।

UPESSC के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • प्रिंसिपल भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 08/2026 या हेडमास्टर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 09/2026 चुनें।

  • संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें और पात्रता व अनुभव की शर्तें पढ़ें।

  • यदि आवश्यक हो, तो पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से संबंधित जानकारी दर्ज करें।

  • निर्देशों के अनुसार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  • संबंधित पद के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

  • सभी जानकारियों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

  • आवेदन की पुष्टि और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

प्रिंसिपल और हेडमास्टर पदों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवार सही विज्ञापन चुनकर ही आवेदन करें।

शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और शुल्क से जुड़ी शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिलाना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख की जानकारी भी आयोग की वेबसाइट पर जांच लें, ताकि समय-सीमा से जुड़ी परेशानी न हो।

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा

सबरीमाला मंदिर घोटाला: प्रसाद के 11 हजार लीटर घी में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप, टेलीग्राम इस्तेमाल करने का तरीका? जानें क्या होगा असर

INDIA गठबंधन की रैली से होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान, दिल्ली के 20 बाजारों पर पड़ेगा सीधा असर

मनी लॉन्ड्रिंग के जाल में फंसा अलगाववादी यासीन मलिक, पाकिस्तानी पैसे से देश तोड़ने की साजिश रचता था