UP TET Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UP TET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए आवेदन किया है वे सभी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना डाउनलोड कर सकते हैं। सभी जानते है कि किसी भी परीक्षा के एडमिट कार्ड बेहद ही आवश्यक डॉक्युमेंट होता है जिसके बिना परीक्षा देना ही संभव नहीं है। ऐसे में अपना हॉल टिकट तुरंत डाउनलोड कर लें। आइए जानते हैं कि आप एडमिट कार्ड आसानी से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं-
UP TET प्रवेश पत्र डाउनलोड करके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'UPTET 2026 Admit Card' के लिंक पर क्लिक करके अपना एप्लीकेशन नंबर डाले और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया हुआ OTP भी दर्ज कराएं। इसके बाद अपना हॉल टिकट देखने के लिए सभी आवश्यक डिटेल्स सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। साथ ही इसका प्रिंटआउट भी करा लें।
आपके डाउनलोड एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम और फोटो, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश होंगे।
बता दें कि UPTET 2026 की परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन OMR शीट आधारित मोड में होगा। परीक्षा हर दिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट के आधार पर परीक्षा में शामिल होंगे। पेपर-1 की परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उनके लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- IIT पटना और खड़गपुर में आधे से ज्यादा पद खाली, क्या संकट में है 1.35 लाख छात्रों का भविष्य?
बता दें कि कक्षा 6 से 8 तक के लिए होने वाला पेपर-2 के 2 जुलाई को दो शिफ्ट में एग्जाम आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम के 5 बजे तक होगी। इसी पेपर की अगली परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए होने वाला पेपर-1 के लिए दोपहर की शिफ्ट और 4 जुलाई को सुबह की शिफ्ट में एग्जाम होगा। साथ ही जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर की परीक्षा देनी होगी।
इस परीक्षा के हर पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जो 150 नंबर होगा। राहत की बात यह है कि इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
UPTET पास करने के बाद उम्मीदवार राज्य में होने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए योग्य माने जाते हैं। एक बार पेपर क्लियर करने के बाद उन्हें दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।