UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UP Police Constable Exam 2026: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें और 125 अतिरिक्त बसें

UP Police Recruitment Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे और परिवहन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है।

हितेश तिवारी

UP Police Constable Exam Special Train : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे और परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं।

8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के दौरान तीन दिनों तक एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के 17 प्रमुख शहरों के बीच 125 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए सुगम और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन के अनुसार मुरादाबाद और इज्जतनगर रेल मंडल की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। एक स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से और दूसरी मुरादाबाद से बरेली होते हुए लखनऊ और सीतापुर रूट पर चलाई जाएगी। परीक्षा के दिनों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

वहीं परिवहन विभाग ने भी प्रमुख बस अड्डों और परीक्षा केंद्र वाले शहरों के बीच अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। अधिकारियों का कहना है कि उम्मीदवारों को सीटों की कमी, लंबी प्रतीक्षा या यात्रा संबंधी अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे।

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में लगभग 29 लाख उम्मीदवार शामिल होने का अनुमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में लगभग 29 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।

इसी वजह से परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा अवधि के दौरान बस चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं ताकि परिवहन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित की जा सकें और अभ्यर्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?