UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UP Police Constable Admit Card 2026 Released: 32,000 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए डाउनलोड करें हॉल टिकट

UPPRPB Constable Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस में 32 हजार कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

uppbpb admit card : उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32 हजार कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए कई जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी

भर्ती बोर्ड के अनुसार परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों का आधार विवरण आवेदन पत्र से मेल नहीं खाता है या जिन्होंने आवेदन के समय आधार कार्ड की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी, उन्हें निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे और दूसरी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन, आईरिस स्कैन और फोटोग्राफी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करें

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग परीक्षा तिथियों के अनुसार प्रवेश पत्र जारी करने का शेड्यूल भी जारी किया है। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 08064526226 या ईमेल आईडी helpdeskupcons2025@gmail.com पर संपर्क कर सकता है। परीक्षा से पहले सभी उम्मीदवारों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता