यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती सोर्स-AI
करियर

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: 1936 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; जाने आयु सीमा और सैलरी

UP Assistant Professor Vacancy 2026: UPESSC ने यूपी के सरकारी महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 है।

करुणा नंद शाहवाल

UPESSC Notification 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य किया गया है।

कैसे कर पाएंगे आवेदन?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 1,936 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के अनुसार, पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR पूरा करने के बाद निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

इवेंटतारीख
विज्ञापन जारी8 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन व OTR शुरू8 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि7 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि11 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि19 और 20 नवंबर 2026

भर्ती की जानकारी और जरूरी तारीखें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 पे स्केल के तहत 57,700 से 1,82,400 तक वेतन मिलेगा।

  • विभाग: उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश

  • पद: असिस्टेंट प्रोफेसर

  • पे स्केल: लेवल-10 (57,700–1,82,400)

  • अधिकतम आयु: 62 वर्ष

  • आयु की गणना: 1 जुलाई 2026 के आधार पर

  • आयु में छूट: शासन के नियमानुसार लागू होगी

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन