संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

UNDP Internship 2026: ग्रेजुएट्स और स्टूडेंट्स के लिए UNDP में इंटर्नशिप, घर बैठे मिलेगा काम और स्टाइपेंड

Paid Internship : संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने डिजिटल, AI और इनोवेशन के क्षेत्र में पेड इंटर्नशिप का मौका दिया है। यह फुल टाइम और होम बेस्ड इंटर्नशिप तीन महीने की होगी।

हितेश तिवारी

UNDP Home Internship : स्टूडेंट्स और हाल ही में ग्रेजुएशन पूरी करने वाले युवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) में इंटर्नशिप करने का मौका है। UNDP ने डिजिटल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इनोवेशन से जुड़े काम के लिए इंटर्नशिप शुरू की है। खास बात यह है कि यह इंटर्नशिप फुल टाइम और होम बेस्ड होगी, यानी चयनित उम्मीदवार घर से ही काम कर सकेंगे।

इंटर्नशिप की अवधि तीन महीने निर्धारित की गई है और उम्मीदवारों को इसके लिए स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2026 सुबह 9:29 बजे तक है। इस इंटर्नशिप का जॉब आइडेंटिफिकेशन नंबर 33001 है। उम्मीदवारों को काम के दौरान डिजिटल टेक्नोलॉजी, AI, इनोवेशन और पॉलिसी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।

UNDP में इंटर्नशिप का मौका

इस इंटर्नशिप के लिए अलग-अलग शैक्षणिक स्थिति वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट स्कूल प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे छात्र पात्र हैं। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी के फर्स्ट डिग्री प्रोग्राम यानी अंडरग्रेजुएट या उसके समकक्ष कोर्स के अंतिम शैक्षणिक वर्ष में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी डिग्री पूरी कर चुके ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकते हैं, हालांकि चयन होने की स्थिति में उन्हें एक साल के भीतर इंटर्नशिप शुरू करनी होगी। डिजिटल, AI, इनोवेशन, पॉलिसी या संबंधित क्षेत्रों में रुचि या अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को काम में फायदा मिल सकता है।

उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इंटर्न को सिस्टम चेंज, इनोवेशन और नई पॉलिसी अप्रोच पर रिसर्च करने के साथ एनालिटिकल कंटेंट तैयार करना होगा। इसके अलावा ग्लोबल और रीजनल ट्रेंड्स की पहचान, नए प्रोग्राम तैयार करने और इनोवेशन से जुड़े आइडिया व नॉलेज प्रोडक्ट्स पर भी काम करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

UNDP की इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी में करंट CV और एक छोटा कवर लेटर होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवार को अपना नाम, ईमेल, LinkedIn प्रोफाइल, वर्तमान लोकेशन, CV, भाषा, फील्ड ऑफ स्टडी, ग्रेजुएशन डेट और पसंदीदा वर्कस्ट्रीम जैसी जानकारी देनी होगी। इसके बाद आवेदन को फाइनल सबमिट करना होगा।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अच्छी तरह जांच लें। इंटर्नशिप से जुड़ी किसी समस्या या सवाल के लिए talent.dai.hub@undp.org पर संपर्क किया जा सकता है। यह मौका उन युवाओं के लिए खास हो सकता है जो अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार