भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

UIDAI Recruitment : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

UIDAI Vacancy : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर भर्ती 2026 के तहत 419 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती देश के 25 राज्यों में की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार संबंधित राज्य की अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि सभी राज्यों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने राज्य की आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए।

आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती

राज्यवार रिक्तियों की बात करें तो कर्नाटक में सबसे अधिक 161 पद हैं। इसके अलावा बिहार में 109, उत्तर प्रदेश में 29, पश्चिम बंगाल में 25, छत्तीसगढ़ में 18, हरियाणा में 15, जबकि झारखंड और उत्तराखंड में 12-12 पद भरे जाएंगे।

इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा सहित अन्य राज्यों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास, या 10वीं के साथ दो वर्षीय आईटीआई, अथवा 10वीं के साथ तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही UIDAI द्वारा अधिकृत एजेंसी से जारी वैध Aadhaar Supervisor/Operator Certificate होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा संबंधित राज्य की अधिसूचना के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी।

भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें, निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें तथा यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।

आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले अपने राज्य की अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि अधूरी या गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा