File Pic 
करियर

जेईई मुख्य परीक्षा का पहला सत्र जून, जबकि दूसरा सत्र जुलाई में आयोजित किया जाएगा

किर्तेश ढोबले

 नई दिल्ली: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 'जेईई-मेन' (JEE-Main) का पहला सत्र जून, जबकि दूसरा सत्र जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पहला सत्र 21, 24, 25 और 29 अप्रैल तथा एक और चार मई, 2022 को आयोजित होने वाला था। अब यह 20 से 29 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसी तरह, दूसरा सत्र जो 24 से 29 मई तक होना था, अब 21 से 30 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा।

https://twitter.com/DG_NTA/status/1511748735474479104

एजेंसी ने कहा, ''एनटीए ने उम्मीदवारों से प्राप्त कई अभ्यावेदन के आधार पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन के पहले और दूसरे सत्र की तारीखों को फिर से निर्धारित करने का फैसला किया है।''

यह दूसरी बार है जब इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले सत्र के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पिछले महीने भी एनटीए ने इसे पुनर्निर्धारित किया था, क्योंकि इसकी तिथियां कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकरा रही थीं। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

संसद में आज मानसून सत्र का आखिरी दिन, नहीं रूक रहा सियासी घमासान, क्या विशेष सत्र बुलाएगी सरकार?

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां