10वीं का रिजल्ट (AI Generated Image) 
करियर

Tamil Nadu 10 Result Out: तमिलनाडु में लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास, इन जिलों ने किया टॉप

Tamil Nadu SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु में 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। राज्यभर में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। ऐसे चेक करें 10वीं के परिणाम।

प्रिया जैस

Tamil Nadu 10th Result 2026: तमिलनाडु में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में 94.31 प्रतिशत का प्रभावशाली कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा निदेशालय (डीजीई) द्वारा घोषित परिणामों के बारे में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

राज्यभर से 9 लाख से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, इनमें से कुल 8,21,105 छात्र पास हुए है। इनमें 4,19,891 लड़कियां है, जिनका पासिंग प्रतिशत 96.47 प्रशितश रहा। तो वहीं 4,01,214 लड़के है, जिनका पासिंग प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा। लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने 4.32 प्रतिशत अंक से बाजी मारी।

इन जिलों ने किया टॉप

TN SSLC 2026 में इन जिलों ने टॉप किया है।

  • पुदुक्कोट्टई- 97.57%
  • शिवगंगा- 97.54%
  • तंजावुर - 97.41%
  • त्रिची- 97.31%
  • कन्याकुमारी- 97.30%

तमिलनाडु SSLC 2026 रिजल्ट में विषय अनुसार पास प्रतिशत

  • अंग्रेजी- 99.44%
  • तामिल - 98.43%
  • विज्ञान- 98.00%
  • सामाजिक विज्ञान- 97.93%
  • अंक शास्त्र -97.36%

डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें तमिलनाडु एसएसएलसी का रिजल्ट

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद आधार नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर लॉगिन करें।
  • उसके बाद पूछी गई सभी जानकारी फिल करें।
  • तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशायल को सिलेक्ट करें।
  • अब अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।

ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख पाएंगे मार्कशीट

छात्र अपनी अस्थायी मार्कशीट (प्रोविजनल मार्कशीट) आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन अंक देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर निर्धारित स्थान में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। शिक्षा अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे लॉगिन करने से पहले अपना हॉल टिकट तैयार रखें, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो और परिणाम आसानी से प्राप्त किए जा सकें।

इस दौरान सर्वर में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अधिकारियों ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में छात्र एक साथ वेबसाइटों पर पहुंच सकते हैं, जिससे अस्थायी तकनीकी देरी हो सकती है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों से घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र अपने स्कूलों से भी अपना परिणाम पा सकते हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच