एसएससी सीएचटी भर्ती के लिए करें अप्लाई 
करियर

SSC ने कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए 437 पदों पर निकालीं भर्तियां, इस तारीख तक करें आवेदन

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर के 437 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in. पर 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

यतीश श्रीवास्तव

करिअर न्यूज:  यदि आपकी भाषा पर पकड़ अच्छी है तो ये नौकरी आपके लिए बढ़िया है। खास बात ये है कि एसएससी की ओर से कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर के 437 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेशन शुरू कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित की गई है।

हिन्दी ट्रांसलेटर की नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बेहतर विकल्प दिया गया है। एसएससी की ओर से 437 पदों पर भर्तियां की जानी है। इच्छुक कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।

SSC CHT के लिए ऐसे करें आवेदन

  • कैंडिडेट पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने विंडो खुलेगी उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्टर्ड होने के बाद फिर से लॉगिन करें और बाकी मांगी हुई जानकारियां दर्ज करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन ही आवेदन शुल्क का पेमेंट करें।
  • पेमेंट होने के बाद आप आवेदन पत्र का प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी भी रख लें।

ये हैं कुछ महत्वपूर्ण तिथियां

SSC CHT के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है। ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट 27 जून है जो रात 11 बजे तक एक्टिव रहेगी। एप्लीकेशन में सुधार एक जुलाई से दो जुलाई रात 11 बजे तक किया जा सकता है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी जो कि 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

आवेदन के लिए योग्यता और आयुसीमा

कैंडिडेट को सभी आवश्यक पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी-हिंदी अनिवार्य विषयों या ऑप्शनल विषयों के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। कैंडिडेट्स की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।

एसएससी जेएचटी के लिए आवेदन शुल्क

कैंडिडेट्स को श्रेणी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 100 रुपये आवेदन शुल्क का पेमेंट करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक एवं महिला कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह