SSC CGL 2026 भर्ती (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

SSC CGL 2026 के 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 22 जून है लास्ट डेट, जानें पूरी डिटेल

SSC Recruitment : केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका है। SSC CGL 2026 के तहत 12,256 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2026 है।

हितेश तिवारी

SSC Vacancy : केंद्र सरकार में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित SSC CGL 2026 भर्ती प्रक्रिया के तहत 12,256 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह भर्ती विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों के लिए की जा रही है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तय की गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने के लिए बेहद कम समय बचा है।

SSC CGL 2026 के 12,256 पदों पर आवेदन

SSC CGL यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा देश की सबसे लोकप्रिय सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल है। इसके माध्यम से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), सीबीआई सब इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट और टैक्स असिस्टेंट जैसे प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती की जाती है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है।

वहीं आयु सीमा पद के अनुसार 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2026

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए अभ्यर्थियों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा, इसके बाद SSC CGL 2026 का आवेदन फॉर्म भरना होगा। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद