एसबीआई पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी  (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

SBI PO Result 2026: 1500 पदों वाली भर्ती का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 12 सितंबर को संभावित मेन्स परीक्षा

SBI PO Prelims Result : SBI PO Prelims Result 2026 जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जो संभावित रूप से 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

हितेश तिवारी

SBI Bank Jobs : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के करियर सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को कई पालियों में आयोजित की गई थी।

इस भर्ती अभियान के जरिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1,500 पद भरे जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्कशक्ति से जुड़े सवाल पूछे गए थे। रिजल्ट के आधार पर सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

एसबीआई पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर रिजल्ट की सूची में मौजूद है, वे अब एसबीआई पीओ की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। रिजल्ट जारी करने के साथ बैंक ने मेन्स परीक्षा की संभावित तारीख भी बताई है। नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जा सकती है।

हालांकि, परीक्षा की अंतिम तारीख और अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा। एसबीआई की ओर से आगे की जानकारी अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी भेजी जा सकती है। मुख्य परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का अहम चरण होगी और इसके बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

SBI PO Prelims Result 2026 ऐसे करें चेक

सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं। इसके बाद करियर सेक्शन में जाकर भर्ती या रिजल्ट से संबंधित लिंक खोलें। यहां CRPD/PO/2026-27/09 के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का नोटिस खोजें और प्रीलिम्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें। अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हैं। उम्मीदवार रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा