शिप बिल्डिंग सेंटर (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

SBC Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय में 10 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास कर सकते हैं आवेदन

SBC Vacancy : रक्षा मंत्रालय के शिप बिल्डिंग सेंटर विशाखापत्तनम ने ग्रुप C के 10 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होगी और 14 सितंबर 2026 तक चलेगी।

हितेश तिवारी

Ship Building Centre Jobs : रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं विकास विभाग के तहत आने वाले शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC), विशाखापत्तनम ने ग्रुप 'C' के 10 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में निर्माण सहायक 'ए', निर्माण हैंडलर, फायर इंजन ड्राइवर और सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य भारतीय उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 14 सितंबर है। भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर 2026 में संभावित है। निर्माण सहायक और निर्माण हैंडलर पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI/NAC या प्रमाणपत्र की जरूरत है। वहीं कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में अनुभव भी मांगा गया है।

10वीं और ITI वालों के लिए मौका

फायर इंजन ड्राइवर के पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना, वैध हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना और मोटर मैकेनिज्म की जानकारी के साथ कम से कम तीन साल का हेवी मोटर व्हीकल चलाने का अनुभव जरूरी है। सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के लिए 10वीं पास होने के साथ वैध लाइट मोटर व्हीकल या मोटर कार ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम तीन साल का मोटर कार चलाने का अनुभव मांगा गया है।

उम्मीदवारों की सामान्य आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है। ST उम्मीदवारों को आरक्षित पदों पर पांच साल, जबकि PwBD उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार 10 साल की छूट मिलेगी। वहीं निर्धारित सेवा अनुभव वाले विभागीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और विभागीय ST उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष तक हो सकती है।

आवेदन शुल्क और जरूरी तारीखें

SBC भर्ती के लिए सामान्य और अन्य पात्र वर्गों के उम्मीदवारों को ₹350 आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि SC, ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड, ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव और आयु से जुड़ी सभी शर्तों को आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जांचना चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त 2026 से शुरू होकर 14 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख भी यही है। भर्ती परीक्षा अक्टूबर 2026 में संभावित है, जिसकी सटीक तारीख बाद में घोषित की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भर दें।

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश