SSC CHSL और UPESSC समेत कई विभागों में 41 हजार सरकारी नौकरी  सोर्स- AI
करियर

Government Jobs This Week: 41 हजार सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri 2026: इस सप्ताह इंडिया पोस्ट, SSC CHSL और UPESSC समेत कई विभागों में 41 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन जारी हैं। 10वीं, पास उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

UPESSC Teacher Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकार के कई बड़े विभागों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत 41,000 से अधिक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इनमें इंडिया पोस्ट, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) और अन्य संस्थानों की नौकरियां शामिल हैं।

सबसे खास बात यह है कि 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। कहीं मेरिट के आधार पर चयन होगा तो कहीं लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती की जाएगी। ऐसे में अंतिम तारीख से पहले आवेदन करना आपके लिए बड़ा अवसर हो सकता है।

इंडिया पोस्ट भर्ती 23,757 पद, बिना परीक्षा होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) समेत 23,757 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

इस भर्ती के लिए 10वीं पास वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया 10वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है।

SSC CHSL में 12वीं पास के लिए 2,536 वैकेंसी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL 2026 के तहत 2,536 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं रखी गई है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

UP में 12,405 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में सुपर TET 2026 के तहत 12,405 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने TET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार फार्म भरते समय पूरे दस्तावेजों को सही से जांचने के बाद ही आवेदन करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, नेशनल फिल्म अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगी शामिल

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

संयुक्त राष्ट्र के 81वें सत्र में MEA एस जयशंकर का संबोधन, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर