सैनिक स्कूल अंबिकापुर में लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती है सोर्स-सोशल मीडिया
करियर

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

Sainik School Vacancy 2026: सैनिक स्कूल अंबिकापुर में लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Laboratory Assistant Vacancy: सैनिक स्कूल अंबिकापुर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सैनिक स्कूल अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ ने नियमित वेतनमान/अनुबंधात्मक आधार पर लैबोरेटरी असिस्टेंट सहित कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। आइऐ जानते है इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी।

लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत 7 पदों पर मौका

सैनिक स्कूल अंबिकापुर की ओर से जारी रिक्तियों में लैबोरेटरी असिस्टेंट (बायोलॉजी) का 1, पीई/मैथ कम मैट्रन (सिर्फ महिला) का 1, बैंड मास्टर/म्यूजिक टीचर का 1 और वॉर्ड बॉय (जनरल सर्विस) के 4 पद शामिल हैं।

11 सितंबर तक करें आवेदन

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

लैबोरेटरी असिस्टेंट और PE/मैथ कम मैट्रन के लिए योग्यता

लैबोरेटरी असिस्टेंट (बायोलॉजी) पद के लिए उम्मीदवार के पास जीव विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट साइंस या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं PE/मैथ कम मैट्रन (केवल महिला) पद के लिए NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ फिजिकल एजुकेशन में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स,

बैचलर डिग्री या फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा ग्रेजुएशन के साथ NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से बीपीएड की योग्यता भी मान्य है, जिसमें दोनों में अलग-अलग कम से कम 50% अंक जरूरी हैं।

बैंड मास्टर, म्यूजिक टीचर और वॉर्ड बॉय की पात्रता

बैंड मास्टर पद के लिए AEC ट्रेनिंग कॉलेज एंड सेंटर, पचमढ़ी से संभावित बैंड मास्टर/बैंड मेजर/ड्रम मेजर कोर्स या नौसेना/वायु सेना के समकक्ष कोर्स की योग्यता होनी चाहिए।

म्यूजिक टीचर के लिए 12वीं पास होने के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है। वहीं वॉर्ड बॉय (जनरल सर्विस) पद के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता के साथ अंग्रेजी में बातचीत करने की क्षमता आवश्यक है।

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदकों की न्यूनतम आयु पोस्ट के अनुसार 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 500 रुपए (रेगुलर पोस्ट) और 300 रुपए (कॉन्ट्रैक्ट पोस्ट के लिए) तय किया गया है।

पद के अनुसार 71,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 19,500 से 71,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी