राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
करियर

RSSB Job 2026: राजस्थान सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर आवेदन शुरू

RSSB Recruitment 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 2026 के लिए काफी भर्तियां निकाली है। बोर्ड की ओर से सीनियर और बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 पदों पर भर्तियों का ऐलान किया गया है।

यति सिंह

RSSB Vacancy 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 2026 के लिए काफी भर्तियां निकाली है। बोर्ड की ओर से सीनियर और बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 पदों पर भर्तियों का ऐलान किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

आरएसएसबी जयपुर ने 2026 के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षित भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत माध्यमिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल 3951 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 322 पद वरिष्ठ कम्प्यूटर प्रशिक्षक और 3629 पद बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षक के शामिल किए गए है। आरएसएसबी जयपुर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 25 मई 2026 से शुरू होकर 23 जून 2026 तक किए जाएंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवारों का आवेदन एसएसओ भर्ती पोर्टल के जरिए कराया जाएगा।

आवेदन करने की जरूरी योग्यता

आरएसएसबी जयपुर भर्ती में सीनियर कम्प्यूटर प्रशिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्प्यूटर साएंस /आईटी या संबंधित क्षेत्र में एमई, एमटेक, एमएससी, एमसीए या बी सी लेवल जैसी उच्च शिक्षा होनी चाहिए। इसके साथ देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ने-लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड जयपुर भर्ती में बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या बीसीए, बीएससी, बीई, बीटेक या पीजीडीसीए जैसी योग्यता होना जरूरी है। इसके साथ हिंदी भाषा और राजस्थानी भाषा और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। जो भी उम्मीदवार अंतिम साल की परीक्षा दे रहे हो, वे भी आवेदन कर सकते है। लेकिन सरकारी भर्ती के नियमों के अनुसार परीक्षा की तारीख से पहले योग्यता पूरी होनी चाहिए।

आवेदन के लिए कितना देना होगा शुल्क?

आरएसएसबी जयपुर भर्ती के लिए ओटीआर शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, क्रीमी लेयर ओबीसी-एमबीसी तथा अन्य राज्यों की आरक्षित श्रेणियों के लिए उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं राजस्थान के गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूस, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना अनिवार्य है।

इसके अलावा दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए ओटीआर फीस 400 रुपये तय की गई है। आवेदन कर रहे सभी उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी जानकारी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ले सकते है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार