RRB CEN 05/2026 के तहत पैरामेडिकल CBT की संभावित तारीखें 23 और 25 नवंबर 2026 हैं सोर्स-एआई नीर्मित
करियर

RRB Admit Card 2026: रेलवे पैरामेडिकल परीक्षा की तारीखें जारी, आधार सत्यापन जरूरी; एग्जाम से पहले करें ये काम

RRB Paramedical Admit Card 2026: रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के परीक्षा की संभावित तारीखें 23 और 25 नवंबर हैं। जानें सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड और आधार सत्यापन से जुड़े जरूरी निर्देश।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • RRB CEN 05/2026 के तहत पैरामेडिकल CBT की संभावित तारीखें 23 और 25 नवंबर 2026 हैं।

  • परीक्षा शहर की जानकारी लगभग 10 दिन पहले और ई-कॉल लेटर करीब चार दिन पहले उपलब्ध होगा।

  • परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन होगा, इसलिए आधार विवरण पहले जांच लें।

RRB Paramedical Exam Date 2026: रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 05/2026 के तहत होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं।

बोर्ड के 18 अक्टूबर 2026 के नोटिस के अनुसार, परीक्षा 23 और 25 नवंबर को आयोजित की जा सकती है। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को अपनी सिटी स्लिप, ई-कॉल लेटर और आधार सत्यापन से जुड़ी तैयारियां पूरी करनी होंगी। जानिए परीक्षा से पहले कौन-सी जानकारी जरूरी है और एडमिट कार्ड कब डाउनलोड कर सकेंगे।

जानें कब होगी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड के 18 अक्टूबर 2026 के नोटिस के मुताबिक, पैरामेडिकल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की संभावित तारीखें 23 और 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई हैं। यह भर्ती सीईएन 05/2026 के तहत की जा रही है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये तारीखें फिलहाल संभावित हैं। इनमें बदलाव होने या परीक्षा से संबंधित नए निर्देश जारी किए जाने पर आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से सूचना दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे तैयारी जारी रखें और नियमित रूप से RRB की वेबसाइट चेक करते रहें।

परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेगी सिटी स्लिप

उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देने वाला लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सक्रिय किया जाएगा। यह लिंक संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों और केंद्रीय भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के पात्र उम्मीदवार इसी लिंक से यात्रा प्राधिकरण भी डाउनलोड कर सकेंगे।

ध्यान रखें कि सिटी स्लिप का उद्देश्य परीक्षा शहर की जानकारी देना है। इसे प्रवेश पत्र न समझें। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए ई-कॉल लेटर और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड निर्धारित परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार इसे अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, परीक्षा की तारीख, केंद्र और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें। परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए इसे उपलब्ध होते ही डाउनलोड कर लेना बेहतर रहेगा।

परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन अनिवार्य

RRB ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था की है। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ ले जाना होगा।

जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आधार सत्यापन पूरा नहीं किया है, वे www.rrbapply.gov.in पर अपने खाते में लॉगिन करके यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले UIDAI की प्रणाली में आधार की स्थिति अनलॉक रखें, ताकि पहचान सत्यापन के दौरान परेशानी न हो।

आधार कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें

परीक्षा से पहले उम्मीदवार अपने आधार कार्ड में दर्ज विवरण की जांच कर लें। बोर्ड की सलाह के अनुसार, इन जानकारियों का सही होना जरूरी है:

  • नाम और जन्मतिथि

  • नवीनतम फोटो

  • पता

  • पिता का नाम

जन्मतिथि कक्षा 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने 15 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद अपने बायोमेट्रिक विवरण अपडेट नहीं कराए हैं, उन्हें इन्हें अपडेट कराने की सलाह दी गई है।

दलालों और फर्जी नौकरी के वादों से रहें सावधान

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का दावा करने वाले दलालों या किसी भी व्यक्ति के झूठे वादों में नहीं आना चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन निर्धारित भर्ती प्रक्रिया और उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए केवल संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी पर भरोसा करें।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी