राजस्थान लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

RPSC SI Result 2026 जारी, 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए हुए शॉर्टलिस्ट

Rajasthan SI Result : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 20,789 अभ्यर्थियों को अगले चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

हितेश तिवारी

RPSC Result : राजस्थान में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है।

जिन अभ्यर्थियों ने 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की मेरिट सूची भी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे।

RPSC ने SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

RPSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह भर्ती अभियान अनुसूचित क्षेत्र और गैर-अनुसूचित क्षेत्र में कुल 1015 पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा के आधार पर अनुसूचित क्षेत्र से 334 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र से 20,455 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इस तरह कुल 20,789 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभी उम्मीदवारों की पात्रता की अंतिम जांच नहीं की गई है। पात्रता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन आगे की चयन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा।

उम्मीदवार PSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट सेक्शन में उपलब्ध SI एवं प्लाटून कमांडर रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद पीडीएफ में Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर सूची में मौजूद है, वे फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे। आयोग ने बताया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा।

PET की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और पात्रता से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां