(डिज़ाइन फोटो)  
करियर

डिप्टी जेलर के 73 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी जेलर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार तुरंत आवेदन करें।उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना आवशयक है।

राहुल गोस्वामी

जयपुर: अगर आप पुलिस अधीकारी बनने के इच्छुक हैं, तो यह खबर आपके लिए है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बीते 8 जुलाई, 2024 से डिप्टी जेलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारित वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in. के माध्यम से आवेदन करेंगें । उम्मीदवार इन पदों के लिए आगामी 6 अगस्त 2024, तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 73 डिप्टी जेलर के पदों को भरना है, जिनमें से 70 रिक्तियां गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 3 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित रखी गईं है। उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं।

कितना है भर्ती आवेदन शुल्क

राजस्थान लोक सेवा आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, सहरिया क्षेत्र, दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है. उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है।

कितनी है आयु सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष तक है. वहीं आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा रही है।

जानें शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना आवशयक है। इसके अलावा, राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना जरुरी है।

वेतनमान और चयन प्रक्रिया

नोटिफिकेशन की मानें तो भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा फिजिकल परीक्षा साक्षात्कार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर होना है. इसमें चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल L-9 एवं ग्रेड पे 28000 रुपए के तहत वेतन दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • अब यहां होमपेज पर मौजुद 'डिप्टी जेलर 2024' के आगे एप्लिकेशन लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना पंजीकरण पूरा करें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें।
  • उम्मीदवार अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • उम्मीदवार इस भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकान कर रख लें।

जरुर तारीख

आवेदन फॉर्म शुरू: 8 जुलाई 2024

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 6 अगस्त 2024

उम्मीदवार यहां से ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज