राजस्थान पुलिस में SI-प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर निकली भर्ती (सौजन्य सोशल मीडिया) 
करियर

युवाओं के लिए खुशखबरी! राजस्थान पुलिस में SI-प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर निकली भर्ती

Job Vacancy news : राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं।

पूजा सिंह

Job Vacancy Rajasthan Police: पुलिस की नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती निकली है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)ने इस भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो ओपन कर दी है। इस के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू हो गए है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025 है।

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर भर सकते है। बता दें कि नोटिफिकेशन के अनुसार, सब इंस्पेक्टर (AP) की 896, सब इंस्पेक्टर (एपी) सहरिया की 4, सब इंस्पेक्टर (एपी) अनुसूचित क्षेत्र के लिए 25, सब इंस्पेक्टर आईबी की 26 और प्लाटून कमांडर (RAC) की 64 वैकेंसी है।

कौन भर सकता है आवेदन

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदकों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

इनती होनी चाहिए उम्र

राजस्थान पुलिस की इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 20 से 25 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार बनाकर की जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा में सभी उम्मीदवारों को तीन साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। एसआई भर्ती के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। वहीं, सीना 81 सेमी और फुलाने के बाद 86 सेमी होना चाहिए। राजस्थान पुलिस एसआई-प्लाटून कमांडर को पे मैट्रिक्स लेवल 11 (ग्रेड पे 4200 रुपये) के अनुसार सैलरी मिलती है।

यह भी पढ़ें :

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क रखी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) के लिए 400 रुपए  व मानक कठिनाइयों वाले उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क रखी गई है।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO