RCF कपूरथला स्पोर्ट्स कोटा भर्ती (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

रेलवे में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, RCF कपूरथला में स्पोर्ट्स कोटा से 23 पदों पर भर्ती

RCF Recruitment 2026 : रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026-27 के तहत 23 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। हॉकी, कुश्ती, फुटबॉल और क्रिकेट समेत कई खेलों के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

Railway Sports Quota Vacancy : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026-27 के तहत 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक खिलाड़ी 14 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत हॉकी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, क्रॉस कंट्री, कुश्ती, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। रेलवे की इस भर्ती का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

RCF कपूरथला स्पोर्ट्स कोटा के तहत 23 पदों पर भर्ती

जारी अधिसूचना के अनुसार पुरुष हॉकी के लिए 1, महिला हॉकी के लिए 4, महिला भारोत्तोलन के लिए 3, महिला एथलेटिक्स के लिए 2, महिला क्रॉस कंट्री के लिए 4, पुरुष एथलेटिक्स के लिए 1, पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती के लिए 3, पुरुष फुटबॉल के लिए 3 और पुरुष क्रिकेट के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता पद के स्तर के अनुसार तय की गई है। लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है।

इसके अलावा आईटीआई, एनसीवीटी द्वारा जारी एनएसी या समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी। लेवल-2 पदों के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एक्ट अप्रेंटिस प्रमाणपत्र जरूरी है। वहीं लेवल-4 और लेवल-5 पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री तथा हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक है।

भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। कुल 100 अंकों में से 50 अंक खेल उपलब्धियों के लिए, 40 अंक ट्रायल के दौरान प्रदर्शन, खेल कौशल और शारीरिक फिटनेस के लिए तथा 10 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन और रेलवे की अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें ट्रायल में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें से 200 रुपये ट्रायल में भाग लेने पर वापस कर दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान