File Photo 
करियर

राजस्थान: सफाई कर्मचारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां पढ़े डिटेल्स

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज हम एक अच्छी खबर लाए है। जी हां आपको बता दें कि राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए 13164 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दरअसल यह भर्ती स्वायत शासन विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन 15 मई से शुरू हो गए हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 16 जून है। आइए यहां जानते है इस संबंध में पूरी डिटेल्स... 

13164 पदों पर ही भर्ती

आपको बता दें कि यह भर्ती राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत की 30000 भर्ती के बाद की जा रही है। हालांकि अभी सिर्फ 13164 पदों पर ही भर्ती निकाली गई है। वहीं, बचे हुए पदों को भरने के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव अगले वर्ष आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि राजस्थान में 19 नए जिले बनाए गए हैं। इस भर्ती के तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्तियां इन्हीं जिलों में की जाएगी। नोटिफिकेशन से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यहां भर सकते हैं फॉर्म

बता दें कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और सभी जानकारी सही-सही भरें।

आवेदन की शुल्क

बात करें आवेदन कि तो सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए और आरक्षित वर्गों के लिए 400 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2024 को आधार मानते हुए 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

इतनी मिलेगी सैलरी

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। जिलेवार भर्ती की डिटेल्स भी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर डिटेल्स दी गई है। ऐसे में राजस्थान के युवा इस भर्ती का लाभ उठा सकते है। 

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज