आरआरबी तकनीशियन परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
करियर

रेलवे ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की डेट शीट, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

RRB Technician Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन (CEN 02/2025) परीक्षा की एग्ज़ाम सिटी और SC/ST ट्रैवलिंग अलाउंस जारी कर दी है। परीक्षा 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को होगी।

अक्षय साहू

RRB Technician Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (CEN 02/2025) के लिए एग्जाम सिटी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवलिंग अलाउंस नोटिस भी जारी की गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले जारी होंगे।

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के CBT एग्जाम अब 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को आयोजित होंगे। पहले ये परीक्षा 5 से 9 मार्च 2026 के बीच होने वाली थीं। इस भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के 183 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पद भरे जाएंगे। ग्रेड-I लेवल-5 और ग्रेड-III लेवल-2 के पद हैं।

उम्मीदवारों को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर उसी मूल फोटो पहचान पत्र के साथ जाना होगा, जो आवेदन के दौरान जमा किया गया था। यदि पहचान पत्र विवरण से मेल नहीं खाता, तो एंट्री नहीं दी जाएगी। आवेदन के दौरान आधार वेरिफिकेशन पूरा करने वाले उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्टेटस में हो, जिससे एग्जाम सेंटर पर रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन में देरी नहीं होगी।

क्या है चयन प्रक्रिया?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (CBT), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। CBT में नेगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-I के CBT में उम्मीदवारों को 90 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे।

क्वालिफाइंग अंक जनरल उम्मीदवारों के लिए 40%, OBC के लिए 30%, SC के लिए 30% और ST के लिए 25% हैं। इसमें जनरल अवेयरनेस के 10 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 15 प्रश्न, बेसिक कंप्यूटर और एप्लीकेशंस के 20 प्रश्न, मैथ्स के 20 प्रश्न और बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।

90 मिनट में हल करने होंगे 100 प्रश्न

रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-III के CBT में भी 90 मिनट में 100 प्रश्न होंगे और क्वालिफाइंग अंक वही हैं। इसमें जनरल अवेयरनेस के 10 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 25 प्रश्न, मैथ्स के 25 प्रश्न और जनरल साइंस के 40 प्रश्न होंगे। इस बार भी आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में सिर्फ एक ही पेपर होगा, जो आवेदकों के लिए सुविधा की बात है। वर्ष 2018 में टेक्नीशियन भर्ती के लिए दो चरणों का CBT लिया गया था।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा