पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के कुल 1,270 पदों पर सीधी भर्ती  सोर्स-सोशल मीडिया
करियर

Punjab Clerk Recruitment: पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती; ₹29,200 सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Punjab Clerk Bharti 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन SSSC ने पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Highlight

  • पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के कुल 1,270 पदों पर SSSC द्वारा सीधी भर्ती निकाली गई है

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है

  • इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास, 10वीं में पंजाबी विषय की पढ़ाई और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है

  • इस भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) और टाइपिंग टेस्ट (CPT) के आधार पर होगा

  • चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा

Punjab and Haryana High Court Clerk Vacancy 1270 Posts: पंजाब की जिला अदालतों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधीन कार्यरत सोसायटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबोर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब के विभिन्न जिला न्यायालयों में क्लर्क के कुल 1,270 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य और आरक्षित वर्गों के लिए पदों का वर्गीकरण किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर 4 नवंबर 2026 (शाम 4 बजे तक) अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

कितनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA, BSc या इसके समकक्ष ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, मैट्रिक यानी 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पढ़ा होना जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तारीख तक सभी जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं पूरी होनी चाहिए।

जाने आयु सीमा?

आयु सीमा की बात करें तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। पंजाब के SC, BC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी, जबकि सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल निर्धारित की गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के तहत हर महीने 29,200 रुपये की शुरुआती सैलरी मिलेगी। वेतन पंजाब सरकार के निर्धारित पे स्ट्रक्चर के अनुसार दिया जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है।

कैसा होगा सिलेक्शन प्रोसेस?

उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल नॉलेज और इंग्लिश कंपोजिशन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और गलत जवाब देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) देना होगा। इसमें स्प्रेडशीट और इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे। यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग होगा, यानी इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर किया जाएगा।

कहां करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (SSSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

महामहिम से विपक्षी नेताओं की मुलाकात! अंदर क्या हुई बात? बाहर हो रही राजनीतिक बयानों की बरसात

Weather Today: केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद