सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI) 
करियर

प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना UGC NET भी बन सकते हैं सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, जानें प्रक्रिया

MP University Professor Recruitment: MP के पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में 18 विषयों में प्रोफेसर भर्ती निकली है। 30 जुलाई 2026 तक आवेदन करें। इस भर्ती में UGC NET और CSIR NET अनिवार्य नहीं है

अनन्या तिवारी

Professor Recruitment Without NET: सरकारी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय ने 18 अलग-अलग विषयों में योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजीसी नेट (UGC NET) या सीएसआईआर नेट (CSIR NET) की अनिवार्यता नहीं रखी गई है।

18 विषयों में होगी भर्ती

विश्वविद्यालय द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति 18 विभिन्न विषयों के लिए की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जो लंबे समय से सरकारी विश्वविद्यालय में अध्यापन का अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी, जरूरी दस्तावेज और फीस की रसीद स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से विश्वविद्यालय भेजना भी अनिवार्य होगा।

यह है शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी (PhD) की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में कम से कम 10 वर्ष का शिक्षण या शोध कार्य का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी के नाम से यूजीसी-केयर, स्कोपस या वेब ऑफ साइंस जैसी मान्यता प्राप्त जर्नल्स में कम से कम 10 शोध पत्र प्रकाशित होने चाहिए। शैक्षणिक नेतृत्व और शोध परियोजनाओं का अनुभव भी चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जाएगा।

NET के बिना भी मिलेगा मौका

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रोफेसर पदों के लिए यूजीसी नेट या सीएसआईआर नेट पास होना अनिवार्य नहीं है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके अकादमिक और रिसर्च स्कोर (API) के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंत में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें। निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन की अंतिम प्रक्रिया के तहत फॉर्म का प्रिंट निकालकर सभी जरूरी दस्तावेज और फीस की रसीद के साथ विश्वविद्यालय के पते पर भेजना होगा।

इतना है आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल