POWERGRID ने 660 पदों पर भर्ती निकाली, 20 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे। (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

POWERGRID में 660 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

POWERGRID Recruitment 2026 : POWERGRID ने 660 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। 20 अप्रैल 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें डिप्लोमा, आईटीआई और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

CTUIL Vacancy : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर पेश किया है। कंपनी ने कुल 660 गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों में जूनियर ऑफिसर ट्रेनी, डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी शामिल हैं।

खास बात यह है कि पावर ग्रिड की सहायक कंपनी CTUIL में भी अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिससे डिप्लोमा, आईटीआई और ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं को बड़ा मौका मिलेगा।

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने 660 पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा जरूरी है, जबकि डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) और सर्वे पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए केवल पास अंक पर्याप्त हैं। जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (HR) के लिए BBA, BBM या BBS में डिग्री और 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, वहीं F&A पद के लिए CA या CMA इंटर पास होना आवश्यक है। जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (Survey) के लिए सर्वेयर ट्रेड में आईटीआई कोर्स होना चाहिए।

सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी पदों के लिए 300 रुपये तथा जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को बांड भी भरना होगा, जिसमें डिप्लोमा और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी के लिए 2.5 लाख रुपये तथा जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी के लिए 1.25 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद