पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

POWERGRID Apprentice Recruitment: ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स के लिए 59 अप्रेंटिस पद, ₹17,500 तक स्टाइपेंड

POWERGRID Vacancy : पावरग्रिड ने उत्तरी क्षेत्र-I और उत्तरी क्षेत्र-II में 59 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 अगस्त से 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

POWERGRID Jobs : पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एक साल के अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती उत्तरी क्षेत्र-I और उत्तरी क्षेत्र-II के तहत की जाएगी, जिसमें ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट स्तर के उम्मीदवारों के लिए कुल 59 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

ITI स्तर पर इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि डिप्लोमा और ग्रेजुएट स्तर पर इलेक्ट्रिकल और सिविल से जुड़े पद हैं। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार ₹13,500 से ₹17,500 तक मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ग्रेजुएट उम्मीदवारों को ₹17,500, डिप्लोमा उम्मीदवारों को ₹15,000 और ITI उम्मीदवारों को ₹13,500 मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। यदि कंपनी की ओर से साझा बैचलर आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो पात्र प्रशिक्षुओं को ₹2,500 प्रति माह अतिरिक्त HRA भी दिया जा सकता है।

पावरग्रिड में 59 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

इस अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार की आयु आवेदन के समय कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का अंतिम परीक्षा परिणाम 11 सितंबर 2024 से 10 सितंबर 2026 के बीच घोषित हुआ होना चाहिए। परिणाम आवेदन की तारीख तक लंबित नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार ने पहले किसी संस्था में किसी भी अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप नहीं की हो और उसके पास एक साल से अधिक का पेशेवर नौकरी अनुभव नहीं होना चाहिए।

उम्मीदवार एक से अधिक क्षेत्र, राज्य या ट्रेड के लिए आवेदन नहीं कर सकता। उत्तरी क्षेत्र-I के तहत दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अवसर हैं, जबकि उत्तरी क्षेत्र-II में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और लद्दाख समेत अन्य क्षेत्रों में पद हैं। अलग-अलग राज्यों और ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का विवरण भर्ती अधिसूचना में दिया गया है।

25 अगस्त से 10 सितंबर तक आवेदन करें

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को न लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही इंटरव्यू होगा। चयन संबंधित ITI, डिप्लोमा या डिग्री में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार मेरिट से किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए उपलब्ध प्रत्येक सीट के मुकाबले पांच उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन से पहले ITI उम्मीदवारों को NAPS यानी अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल और डिप्लोमा व डिग्री उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद POWERGRID की वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर अप्रेंटिसशिप के ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल होगी और प्रशिक्षुओं को निर्धारित छुट्टियां भी मिलेंगी।

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा