पावरग्रिड भर्ती 2026 सोर्स-AI
करियर

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026: पावरग्रिड ने 270 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 25 अगस्त से 10 सितंबर तक होंगे। चयनित उम्मीदवारों को ₹17,500 तक स्टाइपेंड मिलेगा।

करुणा नंद शाहवाल

POWERGRID ITI Apprentice: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कराई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती में आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन), डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल/सिविल) और ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल/सिविल) श्रेणियों के पद शामिल हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। चयन मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार 13,500 रुपये से 17,500 रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड मिलेगा।

कुल 270 अप्रेंटिस पदों पर होगी भर्ती

पावरग्रिड ने जिन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस ट्रेड के कुल 270 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) के 64, डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) के 122, डिप्लोमा (सिविल) के 35, ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) के 34 और ग्रेजुएट (सिविल) के 15 पद शामिल हैं।

25 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू

अप्रेंटिस ट्रेड के 270 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं,

वे सबसे पहले एएनपीएस या एनएटीएस के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर करें। इसके बाद पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स के लिए मौका

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आईटीआई - इलेक्ट्रीशियन के लिए इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई (फुल-टाइम कोर्स), डिप्लोमा (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (फुल-टाइम, 3 वर्ष का कोर्स),

डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (फुल-टाइम, 3 वर्ष का कोर्स), ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) (फुल-टाइम, 4 वर्ष का कोर्स), ग्रेजुएट (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) (फुल-टाइम, 4 वर्ष का कोर्स) होना चाहिए।

13,500 से 17,500 तक मिलेगा स्टाइपेंड

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, मेरिट सूची और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को पद के अनुसार 13,500 से 17,500 रुपए के बीच स्टाइपेंड के तौर पर प्रति माह दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अलग-अलग नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, नई टीम से कर रहे मुलाकात

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार