प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

PDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन

PDIL Recruitment 2026 : प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा इंजीनियर के 153 पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को 71,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

हितेश तिवारी

PDIL Engineer Recruitment : इंजीनियरिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने देशभर में अपने विभिन्न कार्यालयों और प्रोजेक्ट साइट्स के लिए ग्रेजुएट इंजीनियर और डिप्लोमा इंजीनियर के कुल 153 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नियुक्तियां पूरी तरह संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की शुरुआती नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन और परियोजना की आवश्यकता के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

PDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती

भर्ती के तहत ग्रेजुएट इंजीनियर स्केल-4 के 7, स्केल-3 के 24, स्केल-2 के 70 और स्केल-1 के 29 पद भरे जाएंगे। वहीं डिप्लोमा इंजीनियर स्केल-3 के 2, स्केल-2 के 8 और स्केल-1 के 13 पदों पर भी नियुक्तियां होंगी।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 31,000 रुपये से 71,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। भर्ती में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रोसेस, कंप्यूटर साइंस, फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी, ह्यूमन रिसोर्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मटेरियल मैनेजमेंट और केमिस्ट्री सहित विभिन्न विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है। अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष से 43 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार 27 जुलाई तक करें आवेदन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन आवेदन की स्क्रीनिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। केवल पात्र अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी सूचना ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

इंटरव्यू का आयोजन पीडीआईएल भवन, सेक्टर-1, नोएडा में होगा और पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार यात्रा भत्ता (TA) भी दिया जाएगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

इच्छुक उम्मीदवार पीडीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.pdilin.com के Career सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान आधार नंबर के माध्यम से पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर