ओडिशा लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

OPSC में वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती, ₹56,100 शुरुआती वेतन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

OPSC Recruitment : ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन और अतिरिक्त वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी।

हितेश तिवारी

OPSC VAS Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे पशु चिकित्सा (Veterinary) क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग के तहत वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन (Veterinary Assistant Surgeon) और अतिरिक्त वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के कुल 436 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 सितंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतन नियम (ORSP) 2017 के तहत लेवल-12 के अनुसार 56,100 रुपये प्रतिमाह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा।

ओपीएससी ने 436 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती में कुल 436 पदों में से 62 पद SEBC, 141 पद अनुसूचित जाति (SC) और 233 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें कुल 144 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से BVSc & AH (बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री) की डिग्री होना अनिवार्य है।

विदेश से डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के पास वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (VCI) का समकक्षता प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही ओडिशा वेटरिनरी प्रैक्टिशनर्स एक्ट, 1970 के तहत वैध पंजीकरण भी जरूरी है। आयु सीमा 21 से 47 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।

56,100 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा

आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पेपर 2.5 घंटे का होगा।

दोनों पेपर में 200-200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक पेपर 400 अंकों का होगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन के साथ नियमानुसार अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां