नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

NHIDCL Recruitment 2026: सिविल इंजीनियरों के लिए 100 पदों पर भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी

NHIDCL Associate Vacancy : नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) ने स्टेट स्पेसिफिक ग्रेजुएट स्कीम (SSGS) के तहत एसोसिएट के 100 पदों पर भर्ती निकाली है।

हितेश तिवारी

Civil Engineering Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) ने हायरिंग नोटिस संख्या 07/2026 के तहत स्टेट स्पेसिफिक ग्रेजुएट स्कीम (SSGS) के अंतर्गत एसोसिएट के 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार समेत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए की जा रही है। आवेदन केवल NHIDCL के रिसोर्स पूल पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

NHIDCL के 100 एसोसिएट पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल होना आवश्यक है, हालांकि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए पर्याप्त स्थानीय उम्मीदवार नहीं मिलने पर अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों पर भी विचार किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास सिविल इंजीनियरिंग या समकक्ष विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

यह डिग्री IIT, NIT या NIRF रैंकिंग में शीर्ष 100 इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे जॉइनिंग से पहले डिग्री पूरी कर लें।

अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है और 0 से 2 वर्ष तक का कार्य अनुभव मान्य होगा। उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू या अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

8 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक आवेदन करें

चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये से 80,000 रुपये प्रति माह तक कंसल्टेंसी फीस मिलेगी। हर वर्ष इस राशि में 5 प्रतिशत की वृद्धि भी की जाएगी। अंडमान एवं निकोबार में नियुक्ति होने पर निर्धारित फीस का 20 प्रतिशत अतिरिक्त लोकेशन अलाउंस मिलेगा।

नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधार पर होगी और शुरुआती कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। भर्ती अधिसूचना में किसी भी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला