NEET UG 2026 OMR Sheet:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए OMR आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स की स्कैन की गई इमेज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपनी OMR शीट डाउनलोड कर उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि स्कैनिंग के दौरान उसके उत्तर गलत रिकॉर्ड हुए हैं, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो खुल दी गई है.
NTA की अधिकारिक जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे है। इसके बाद किसी भी तरह का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यदि NTA की जांच में आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न के लिए जमा किए गए 200 रुपये का शुल्क वापस (Refund) कर दिया जाएगा।
यदि किसी अभ्यर्थी को NEET UG 2026 री-एग्जाम की OMR शीट डाउनलोड करने, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देखने या OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वह NTA की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी समस्या का विवरण neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी सहायता ली जा सकती है।