सांकेतिक तस्वीर Soyrce- Social Media
करियर

NEET PG Result 2026: किसे कितने नंबर चाहिए? General, OBC, SC, ST और PwBD की कटऑफ देखें

NEET PG 2026 Result OUT: NEET PG का रिजल्ट जारी हो गया है। General/EWS कटऑफ 262, PwBD 244 और SC/ST/OBC कटऑफ 226 अंक है। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे।

अर्पित शुक्ला

NEET PG Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस साल कुल 2,65,960 उम्मीदवारों ने NEET PG परीक्षा दी। इसमें 30 अगस्त को परीक्षा देने वाले 2,63,544 उम्मीदवार और जयपुर में तकनीकी एवं बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा देने वाले 2,416 उम्मीदवार शामिल हैं।

NEET PG 2026 कटऑफ

NEET PG 2026 में क्वालिफाइंग कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रही। 720 अंकों में से जनरल और EWS उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 262 अंक, सामान्य दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए 244 अंक और SC, ST व OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 226 अंक रही।

कैटेगरीपर्सेंटाइलकटऑफ अंक
General/EWS50वां पर्सेंटाइल262
General PwBD45वां पर्सेंटाइल244
SC/ST/OBC, PwBD सहित40वां पर्सेंटाइल226

1 अक्टूबर से मिलेगा व्यक्तिगत स्कोरकार्ड

NBEMS के अनुसार, उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

इसके साथ ही आधिकारिक उत्तर कुंजी, प्रश्न आईडी और अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों से जुड़ी जानकारी भी 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध कराई जाएगी।

सभी सवालों की हुई विशेषज्ञों से समीक्षा

NBEMS ने बताया कि परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में पूछे गए सभी सवालों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई थी। समीक्षा में किसी भी प्रश्न को तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया।

राज्य कोटा की सीटों के लिए कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी आरक्षण नीति के अनुसार जारी करेंगे।

30 अगस्त को हुई थी NEET PG परीक्षा

NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा देशभर के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर आयोजित की गई।

जयपुर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी और बिजली से जुड़ी समस्याओं के चलते प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।

बदला था NEET PG का परीक्षा पैटर्न

इस बार NEET PG के परीक्षा पैटर्न में बदलाव भी किया गया। परीक्षा में सवालों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई थी। हालांकि, परीक्षा की अवधि पहले की तरह साढ़े तीन घंटे रखी गई।

86,360 PG मेडिकल सीटों पर होगी काउंसलिंग

NEET PG का आयोजन डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और PG डिप्लोमा जैसे मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। इस साल कुल 86,360 PG मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग होनी है। इनमें सबसे ज्यादा सीटें कर्नाटक में बताई गई हैं।

क्यों होती है NEET PG परीक्षा?

NEET PG, MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा है। इसके तहत विभिन्न मेडिकल संस्थानों और सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होती है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

  • राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अखिल भारतीय 50% कोटा सीटें

  • राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की राज्य कोटा सीटें

  • देशभर के निजी मेडिकल कॉलेज, संस्थान, विश्वविद्यालय और डीम्ड विश्वविद्यालय

  • सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा संस्थानों में उपलब्ध सीटें

  • पोस्ट-MBBS DNB और पोस्ट-MBBS NBE पाठ्यक्रम

किन संस्थानों में केंद्रीकृत प्रवेश होता है?

कुछ प्रमुख संस्थानों में NEET PG के माध्यम से केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया लागू होती है। इनमें-

  1. एम्स, नई दिल्ली और अन्य एम्स

  2. PGIMER, चंडीगढ़

  3. JIPMER, पुडुचेरी

  4. NIMHANS, बेंगलुरु

  5. श्री चित्रा तिरुनाल आयुर्विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद