(डिज़ाइन फोटो)  
करियर

महाराष्ट्र MPSC प्रीलिम्स एग्जाम छात्र आंदोलन के बाद पोस्टपोन, जानें पूरी डिटेल

महाराष्ट्र MPSC प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। आज आयोग ने बैठक की जिसमें 25 अगस्त को निर्धारित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

राहुल गोस्वामी

पुणे: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने आज गुरुवार को कहा कि आगामी 25 अगस्त को होने वाली महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दी गई है। आज इस बाबत आयोग ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर एक पोस्ट में यह घोषणा की है।

MPSC ने यह भी कहा कि आगामी दिनों में नयी तारीख की घोषणा की जाएगी। आयोग द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा की तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थी बीते मंगलवार रात से ही पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग कर रहे हैं क्योंकि उसी दिन लिपिक पदों के लिए भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन (IBPS) परीक्षा भी है।

आज MPSC ने 'X'पर एक पोस्ट में कहा, "आज एक बैठक में, महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की नयी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।''

हालांकि, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी इस घोषणा से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे कृषि विभाग से 258 पदों को एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के दायरे में शामिल करने की अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

यह भी बता दें कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) नियत समय में नए महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड भी जल्द जारी कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को बीच-बीच में चेक करते रहना है।

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो MPSC परीक्षा 2024 में इस बार दो पेपर शामिल हैं, जो एक क्वालीफाइंग राउंड है। इसके बाद फिर 6 पेपर वाली मुख्य परीक्षा होगी। प्रीलिम्स परीक्षा 200 अंकों की है, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ ही होगी। उम्मीदवारों से जो भी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होंगे, वे मेंन्स परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में कश्मीरी युवक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, फहीम नजीर ने राहुल से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली में CJP मार्च से पहले हाई अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा