एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना। (फाइल फोटो सोर्स - गूगल इमेज) 
करियर

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 15-20 अप्रैल के बीच आ सकते हैं नतीजे, ऐसे करें चेक

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकता है, जानें डेट, चेक करने का तरीका और आगे के विकल्प।

हितेश तिवारी

MPBSE Result Date : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे और अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। आमतौर पर बोर्ड दोपहर 1 बजे या 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे घोषित करता है, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाता है।

15 से 20 अप्रैल के बीच आ सकता है एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपने अंक देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10वीं (HSC) या 12वीं (HSSC) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपना 9 अंकों का रोल नंबर और 8 अंकों का एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करना होगा।

एमपी बोर्ड के मार्किंग सिस्टम की बात करें तो 10वीं में 75 अंक थ्योरी और 25 अंक इंटरनल के होते हैं, जबकि 12वीं में विषय के अनुसार 80+20 या 70+30 का फॉर्मूला लागू होता है। खास बात यह है कि बोर्ड में स्टेप मार्किंग भी होती है, यानी सही स्टेप्स लिखने पर छात्रों को आंशिक अंक मिल सकते हैं, जिससे पास होने की संभावना बढ़ जाती है।

छात्रों के लिए ‘रुक जाना नहीं’ योजना

अगर किसी छात्र के नंबर कम आते हैं या वह फेल हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए ‘रुक जाना नहीं’ योजना और कंपार्टमेंट परीक्षा जैसे विकल्प मौजूद हैं, जिससे वे उसी साल दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं।

इसके अलावा, छात्र अपनी कॉपी की री-इवैल्युएशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। रिजल्ट के बाद छात्रों को अपनी प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंट लेना चाहिए और आगे की पढ़ाई के लिए स्ट्रीम या कोर्स का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। 10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स और 12वीं के बाद प्रोफेशनल कोर्स चुनना उनके करियर की दिशा तय करेगा।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी