MP बोर्ड रिजल्ट 
करियर

MP Board 10th-12th Result: कल सुबह 11 बजे आएगा MP बोर्ड का रिजल्ट! CM मोहन यादव करेंगे घोषणा, ऐसे करें चेक

MP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घोषित करेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

अर्पित शुक्ला

MP Board 10th & 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषणा की है कि दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 11 बजे सीएम हाउस के समत्व भवन में रिजल्ट घोषित करेंगे। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in और https://mpbse.mponline.gov.in के साथ अन्य पोर्टल्स पर भी देख सकेंगे।

इन ऐप्स पर भी मिलेगा रिजल्ट

इस बार छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा Google Play Store से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड कर “Know Your Result” विकल्प चुनकर रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करने पर परिणाम देखा जा सकता है।

कड़ी निगरानी में हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हुई थीं, जिनमें करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पूरे राज्य में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और अन्य सख्त इंतजाम किए गए थे। प्रश्न पत्र वितरण से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थीं।

MP Board Result 2026 चेक करने का आसान तरीका:

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “MP Board Class 10 Result 2026” या “MP Board Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपने अंक ध्यान से चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।

इस तरह आप आसानी से अपना 10वीं या 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 4 की मौत, बिजली काटी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप