जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा आज से शुरू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
करियर

IIT, NIT और IIIT के लिए जेईई मेन एग्जाम आज से शुरू, रेस में 13 लाख स्टूडेंट, ड्रेस कोड को लेकर हुआ बड़ा बदलाव

JEE Main Exam 2026: जेईई मेन 2026 (जनवरी सेशन) शुरू, 13 लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा 21–29 जनवरी तक, दो शिफ्ट में, आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी के लिए मार्ग तय करेगी।

अक्षय साहू

JEE Main 2026 Session 1 Exam: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में दाखिले का पहला कदम माने जाने वाली जेईई मेन 2026 (जनवरी सेशन) की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। इस साल करीब 13 लाख छात्रों के इस परीक्षा में शामिल होने की संभावना है, जो साढ़े 62 हजार से अधिक इंजीनियरिंग सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

पाठ्यक्रम अनुसार, आईआईटी में 18,160, एनआईटी में 24,525, ट्रिपल आईटी में 9,940 और जीएफटीआई में 10,228 सीटें उपलब्ध हैं। परीक्षा की कठिनाई स्तर और प्रारंभिक शिफ्ट के पेपरों में कुछ कठिन प्रश्नों को लेकर चर्चा भी तेज है।

छात्रों को किन बातों का रखना होगा ध्यान

छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। प्रवेश परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा। एनटीए ने स्पष्ट किया कि:

  • सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली शिफ्ट के लिए प्रवेश सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक होगा।
  • दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित शिफ्ट के लिए प्रवेश दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक ही अनुमति होगी।

देर से आने वाले छात्रों को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर छात्रों की फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

क्या है परीक्षा शेड्यूल?

जनवरी सत्र की जेईई पेपर वन (बीई/बीटेक) परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित होगी। इसमें दो शिफ्ट रखी गई हैं:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

पेपर टू (बीआर्क और बी प्लानिंग) परीक्षा 29 जनवरी को होगी। दोनों पेपर मिलाकर जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र की परीक्षा 29 जनवरी तक पूरी होगी। इस साल 14.10 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें बिहार से 62,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी

छात्रों को प्रवेश पत्र में दिए गए बारकोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी। छात्रों को अपने साथ ये दस्तावेज अनिवार्य रूप से ले जाने होंगे:

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
  • पासपोर्ट साइज फोटो (जो ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई थी)
  • कोई एक अधिकृत फोटो आईडी – जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, स्कूल आईडी कार्ड
  • साधारण पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन

आईडी की फोटोकॉपी या मोबाइल फोटो से प्रवेश नहीं मिलेगा। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।

क्या है ड्रेस कोड गाइडलाइन

जेईई मेन के लिए कोई अनिवार्य ड्रेस नहीं है, लेकिन सुरक्षा जांच में सुविधा के लिए कुछ नियम हैं। पुरुष उम्मीदवार:

  • बकल या मेटल वाले कपड़े, टोपी, मफलर या किसी प्रकार का सिर ढकने वाला कपड़ा न पहनें
  • मोटे तलवों वाले जूते न पहनें; साधारण सैंडल या चप्पल पहन सकते हैं
  • जूलरी, चेन, ब्रेसलेट या अंगूठी न पहनें

महिला उम्मीदवार:

  • स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ या किसी ऐसा कपड़ा न पहनें जिससे सुरक्षा जांच में देरी हो
  • जूलरी या मेटल की चीजें न पहनें
  • मौसम के हिसाब से आरामदायक कपड़े पहनें

जींस पहनने पर नियम: छात्रों को जींस पहनने की अनुमति है, लेकिन मेटैलिक जिपर, बड़े मैटल बटन या सजावटी बैज वाले कपड़े न पहनें।

जेईई मेन से आईआईटी तक का रास्ता

जेईई मेन परिणामों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर रैंक जारी की जाएगी। पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए 12वीं में कम से कम 75% अंक या संबंधित बोर्ड के टॉप 20 प्रतिशत में होना अनिवार्य है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात