जेईई एडवांस परिणाम (फाइल फोटो) 
करियर

JEE Advanced 2026 Result: IIT दिल्ली जोन का जलवा! शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर, आरोही देशपांडे बनीं फीमेल टॉपर

JEE Advanced 2026 Topper: जेईई एडवांस 2026 के परिणामों की घोषणा हो चुकी है। इस बार 50 हजार से ज्यादा छात्रों ने क्वालिफाई करने में सफलता हासिल की है। शुभम कुमार ने ऑल इंडिया टॉप किया है।

प्रिया जैस

JEE Advanced 2026 Results Female Topper:  JEE (Advanced) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार परिणामों में दिल्ली जोन का दबदबा देखने को मिला है। इस बार कुल 1,79,694 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस के दोनों पेपर दिए थे, जिनमें से 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

कुल 56,880 उम्मीदवारों ने IIT में दाखिला लेने के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बात अगर टॉपर की करे तो IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक लाकर AIR 1 हासिल किया, जबकि IIT दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे CRL 77 के साथ टॉप रैंक वाली महिला उम्मीदवार बनीं। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में से 10,107 महिलाएं हैं।

JEE Advanced 2026 के परिणाम घोषित

JEE (Advanced) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

दिल्ली जोन का दिखा जलवा

JEE Advanced 2026 के नतीजों में IIT दिल्ली जोन के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। इनके ठीक पीछे कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। तो वहीं, जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहे। खास बात यह रही कि ये तीनों ही टॉपर्स IIT दिल्ली जोन से हैं।

देश में महिला टॉपर बनीं आरोही देशपांडे को मिली 77वीं रैंक

JEE Advanced 2026 की इस परीक्षा में अगर महिला उम्मीदवारों की बात करे तो यहां भी दिल्ली जोन का जलवा दिखा है। महिला उम्मीदवारों में आरोही देशपांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक हासिल की। उन्होंने परीक्षा में 360 में से 280 अंक हासिल किए और देश की महिला टॉपर में अपना नाम दर्ज कराया।

17 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा

आपको जानकारी दें, कि इस साल JEE Advanced परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय 3 घंटे था। पहला पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला था। दूसरा पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था। सभी उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम छात्र आईई एजुकेशन के आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं।

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार