JEE Advanced 2026 रिजल्ट (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

JEE Advanced 2026 Result कल होगा जारी, इस समय चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड; जानें पूरी प्रक्रिया

JEE Advanced 2026 Result : IIT रुड़की 1 जून को JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी।

हितेश तिवारी

JEE Advanced Scorecard : देशभर के लाखों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की 1 जून 2026 को JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे।

रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी, जिससे छात्र अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे। JEE Advanced का परिणाम IIT और देश के अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

1 जून को होगा JEE Advanced का रिजल्ट जारी

आधिकारिक सूचना के अनुसार JEE Advanced 2026 का रिजल्ट 1 जून सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

स्कोरकार्ड में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में प्राप्त अंक, कुल अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस, कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) रैंक और श्रेणीवार रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। रैंक सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को विषयवार और कुल दोनों कटऑफ मानदंडों को पूरा करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद JoSAA काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया भी शुरू होगी। सफल उम्मीदवारों को JoSAA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद के संस्थान और कोर्स चुनने होंगे। इसके बाद सीट अलॉटमेंट के कई राउंड आयोजित किए जाएंगे।

हालांकि केवल JEE Advanced क्वालिफाई कर लेना IIT में प्रवेश की गारंटी नहीं देता। सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और भरे गए विकल्पों पर निर्भर करेगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट के साथ-साथ काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारियां भी समय रहते पूरी कर लें।

8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, पीएमएलए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

LPG Price Hike: सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट

Anna Hazare Hospitalized: अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगांव सिद्धि से लाए गए बॉम्बे अस्पताल, ICU में एडमिट

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने