जामिया मिल्लिया इस्लामिया (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन तिथि, परीक्षा और पूरी प्रक्रिया

Jamia PhD Admission 2026 : जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी और प्रवेश परीक्षा जून में आयोजित।

हितेश तिवारी

JMI admission 2026 : जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी एडमिशन का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने आवेदन तिथि, प्रवेश परीक्षा, इंटरव्यू और दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी पूरी समय-सारणी घोषित कर दी है।

पीएचडी में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 तय की गई है। वहीं फॉर्म में सुधार करने के लिए 9 और 10 जून को एडिटिंग विंडो भी खोली जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें।

जामिया मिल्लिया में पीएचडी एडमिशन ओपन

जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक एडमिशन पोर्टल से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 और 21 जून 2026 को आयोजित होगी।

इसके बाद इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें 22 जुलाई 2026 तक अपना रिसर्च प्रपोजल संबंधित विभाग या सेंटर में जमा करना होगा। इसके बाद CRC और DRC के माध्यम से इंटरव्यू प्रक्रिया 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच पूरी की जाएगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारीक वेबसाइट पर जाएं

चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 के बीच जारी की जाएगी। दाखिले की औपचारिकताएं 6, 7 और 10 अगस्त को पूरी होंगी, जबकि कोर्स वर्क की कक्षाएं 11 अगस्त 2026 से शुरू होंगी। आवेदन शुल्क 2000 रुपये प्रति उम्मीदवार रखा गया है।

आवेदन के लिए उम्मीदवार admission.jmi.ac.in पर जाएं, पीएचडी एडमिशन लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें